Thursday, March 19, 2020

झुंझुनूं में 3 कोरोना पॉजिटिव सामने आने के बाद CM का आदेश, 'मरीजों के घर से एक K.M. दायरे में कर्फ्यू'

झुंझुनूं में 3 कोरोना पॉजिटिव सामने आने के बाद CM का आदेश, 'मरीजों के घर से एक K.M. दायरे में कर्फ्यू'



झुंझुनूं शहर में इटली से आए पिता, पत्नी व बेटी के कोरोना पॉजिटिव ( 3 Coronavirus Positive In Jhunjhunu ) आने के बाद राज्य सराकान ( Rajasthan Government ) ने एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने झुंझुंनू में जिस स्थान पर कोरोना वायरस से संक्रमित तीन रोगी पाए गए हैं, वहां अगले दो दिन तक मरीजों के घर से एक किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू ( Curfew ) लगाए जाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अन्य लोगों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
जांच क्षमता दोगुनी करने के निर्देश ( Coronavirus In Rajasthan )
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अजमेर, कोटा, भरतपुर, झुंझुनूं सहित अन्य स्थानों पर भी जांच सुविधा विकसित किए जाने तथा जयपुर में जांच क्षमता दोगुनी करने के निर्देश दिए हैं।
विदेश से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट से सीधे होटलों में ठहराकर करें स्क्रीनिंग


मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में फंसे राजस्थान के निवासियों की सुरक्षा को लेकर विदेश मंत्रालय से बात की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विदेशों से हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट के पास स्थित होटलों में ठहराकर उनकी पूरी स्क्रीनिंग की जाए। इसके लिए तीन होटल चिन्हित किए गए हैं। जांच में लक्षण सामने आने पर ऐसे व्यक्तियों को 14 दिन तक पूरी तरह होम आईसोलेशन में रहने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही एयरपोर्ट पर उन व्यक्तियों के हाथ पर मुहर लगाई जाए। इसके अलावा उनके घर के बाहर भी इस संबंध में सूचना चस्पा की जाए ताकि आस-पड़ोस के लोग उनसे नहीं मिले और संक्रमण से बचे रह सकें।

झुंझुनूं में कल होगा सर्वे

झुंझुनूं में गुरुवार को पूरे शहर में सर्वे और अन्य गतिविधियां करवाई जाएगी। कलक्टर यूडी खान ने बताया कि इटली से आए झुंझुनूं शहर निवासी एक युवक, उसकी पत्नी व बेटी की स्क्रीनिंग की गई और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया। मंगलवार को राजकीय बीडीके अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाकर सैंपल लैब में भेजे गए।
कोरोना के कारण झुंझुनूं में करफ्यू

कोरोना के कारण झुंझुनूं में करफ्यू



झुंझुनूं शहर में इटली से आए पिता, पत्नी व बेटी कोरोना पोजीटिव मिले हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। शहर में पीडि़त के घर के दो किलोमीटर के दायरे में कोरोना के कारण झुंझुनूं में करफ्यू लगा दिया है। तीनों मरीजों को जयपुर रैफर कर दिया गया है।
गुरुवार को पूरे शहर में सर्वे करवाया जाएगा।

कलक्टर यूडी खान ने बताया कि इटली से आए शहर निवासी एक युवक, उसकी पत्नी व बेटी की स्क्रीनिंग की गई और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया। मंगलवार को राजकीय बीडीके अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाकर सैंपल लैब में भेजे गए। बुधवार शाम करीब सात बजे आई रिपोर्ट में तीनों में कोरोना पोजीटिव मिला है। यह परिवार दो नंबर रोड पर जेके मोदी स्कूल के पास रहता है। कलक्टर खान ने बताया कि गुरुवार को घर-घर में सर्वे करवाया जाएगा। आस-पास के क्षेत्र में टीम ने पहुंचकर जांच की है। इटली से आए इस परिवार से जो भी मिला है, उनकी भी जांच की जा रही है।
--------------------
यह रहा रूट चार्ट
-8 मार्च को इटली से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे
-दिल्ली में स्क्रीनिंग की गई, लेकिन वहां कोई खास लक्षण नहीं मिले।
-8 मार्च को सड़क मार्ग से झुंंझुनूं पहुंचे।
- विदेश से आने के कारण निगरानी में लिया गया।
-होमआइसोलेशन में रखा गया।
-16 को हल्का बुखार व खांसी आई।
-17 को राजकीय भगवान दास खेतान अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
-17 को ही तीनों के नमूने लिए गए। जयपुर भेजे गए।
- 18 को शाम सात बजे कलक्टर के पास रिपोर्ट आई।
- रिपोर्ट में तीनों पोजीटिव मिले।
- परिवार के 17 सदस्यों को रात 9 बजे चुड़ेला स्थित विशेष वार्ड में भेजा
- रात 10.15 मिनट पर कफ्र्यू लगाया।
-पूरे जिले में धारा 144 लगी
- 100 विशेष टीमों का गठन
- झुंझुनूं में परीक्षा के बाद बच्चों की स्क्रीनिंग होगी।
-केन्द्रीय विद्यालय की परीक्षाएं रद्द
---------------------------
बस स्टेण्ड पर नहीं आएंगी रोडवेज बसें
कोरोना वायरस के कहर के चलते गुरुवार से रोडवेज बसें बस स्टैंड पर नहीं आएंगी। इनका संचालन पीरूसिंह सर्किल व पंचदेव मंदिर से किया जाएगा। मुख्य प्रबंधक वासुदेव शर्मा ने बताया कि कलक्टर के आदेश के बाद गुरुवार से रोडवेज की बसें पीरूसिंह सर्किल व पंचदेव मंदिर के पास से संचालित होंगी।
यहां रहेगा करफ्यू
झुंझुनूं
-बीडीके अस्पताल
-राजपूत छात्रावास
-मुख्य डाकघर
-रोडवेज बस डिपो
-इंदिरा नगर
-मदीना मस्जिद
-मोहल्ला काजीवाड़ा
-प्रभात टाकीज
-रोड नंबर तीन रेलवे लाइन तक
-इंडियन पब्लिक स्कूल
-बाकरा रोड
-कलक्ट्रेट
-नगर परिषद
-सर्किट हाउस
-राजस्थान पत्रिका कार्यालय
-तहसील झुंझनूं
-न्यू कॉलोनी, मोदी स्कूल
-राजकीय आवास
- मोरारका कॉलेज
-पीरू सिंह, जेपी जानू, स्कूल
-वाल्मीकि बस्ती
-नागरपुरा
-गुढा रोड रेलवे फाटक
-रिलायंस पेट्रोल पम्प
-जीलाल पेट्रोल पम्प
-------------------------
यह आदेश 20 मार्च को रात 12 बजे तक प्रभावी रहेंगे।
यह होगा करफ्यू के दौरान
-कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलें
-समस्त व्यवसायिक, औद्योगिक, शिक्षण संस्थान व जिम बंद रहेंगे।
-शादी, रैली, जुलूस, सभा पर रोक।
-सार्वजनिक व निजी परिवहन पर प्रतिबंध।
-बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को छूट रहेगी।
-गंभीर मरीजों व आपात स्थिति से प्रभावित व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा।
-चिकित्साकर्मियों, सफाईकर्मियों व कानून व्यवस्था के लिए नियुक्त कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।

Sunday, March 15, 2020

कोरोना वायरस: राजस्थान में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर 30 मार्च तक हुए बंद

कोरोना वायरस: राजस्थान में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर 30 मार्च तक हुए बंद

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी स्कूलों के साथ कॉलेज, कोचिंग सेंटर, जिम, सिनेमाघर एवं रंगमंच आदि को बंद कर दिया है। बता दें ये 30 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यानी 30 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम सभी को रद्द कर दिया गया है। बता दें ये फैसला शुक्रवार रात हुई बैठक में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री ने सभी से कहा, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। सीएम ने बोर्ड परीक्षा के लिए भी अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि स्कूल और कॉलेजों में चल रही बोर्ड परीक्षाएं ऐसै ही चलती रहेंगी। साथ ही, मेडिकल तथा नर्सिंग कॉलेज में कार्य संचालन भी जैसा चल रहा था वैसे ही चलेगा।
परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 107 हो गई है। यह डेटा 15 मार्च को दोपहर 12 बजे तक का है। इसमें 17 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, रायपुर ने देश भर में होने वाली सीजी टीईटी की परीक्षा तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण रद्द हो गई हैं।
साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी और आईआईटी दिल्ली के बाद अब जेएनयू विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कक्षाओं को रोकने का फैसला लिया है। साथ ही सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। इसके लिए जेएनयू प्रशासन ने शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया।
Rajasthan: राजस्थान में राज्यसभा टिकट तय होने के बाद पायलट समर्थक नाराज

Rajasthan: राजस्थान में राज्यसभा टिकट तय होने के बाद पायलट समर्थक नाराज

मध्यप्रदेश के बाद अब राज्यसभा की टिकट के मुद्दे को लेकर राजस्थान कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है । राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के खास समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने नीरज डांगी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर आपत्ति जताई है ।

सोलंकी का कहना है कि नीरज डांगी तीन बार लगातार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं,फिर भी उन्हे राज्यसभा में भेजने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा । एक बातचीत में सोलंकी ने कहा कि यदि किसी दलित को ही राज्यसभा में भेजना था तो और भी कई नेता इस वर्ग के हैं,जिनका जनाधार होने के साथ ही पार्टी के प्रति वफादार भी है ।

सोलंकी का कहना है कि कांग्रेस के दलित नेताओं में यह चर्चा है कि इस वर्ग से क्या डांगी ही एकमात्र ऐसे नेता है क्यां जिन्हे राज्यसभा में भेजा जा सके ।सोलंकी के साथ ही पायलट समर्थक एक अन्य विधायक पी.आर.मीणा ने भी डांगी को उम्मीदवार बनाए जाने पर नाखुशी जाहिर की है ।

मीणा का कहना है कि जब लगातार तीन बार हारने वालों को राज्यसभा जैसी प्रतिष्ठित सीट मिलने लगेगी तो अन्य लोगों का मनोबल कम होगा । सोलंकी,मीणा के साथ ही प्रशांत बैरवा सहित कई विधायकों ने शुक्रवार को विधानसभा की हां पक्ष की लॉबी में डांगी की उम्मीदवारी को लेकर नाराजगी जताई ।दरअसल,नीरज डांगी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थकों में शामिल है । डांगी को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक के भी निकट माना जाता है । कांग्रेस सूत्रों के अनुसार डांगी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर चली एक्सरसाइज के दौरान पायलट ने भी आपत्ति जताई थी ।

पायलट का कहना था कि ऐसे नेता को राज्यसभा में भेजा जाना चाहिए,जिसकी दलित वर्ग में पकड़ हो और उसका पार्टी को आगामी समय में लाभ मिल सके । हालांकि पायलट ने इसे प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाया और डांगी को उम्मीदवार बना दिया गया । अब पायलट समर्थक विधायकों के साथ ही कुछ अन्य नेता भी इस निर्णय पर आलाकमान के समक्ष आपतति दर्ज कराने में जुटे हैं ।

उल्लेखनीय है कि करीब 14 माह पूर्व सत्ता में आई कांग्रेस राजस्थान में दो खेमों में बंटी है । एक खेमा सीएम गहलोत का है तो दूसरा खेमा पायलट का है । दोनों नेताओं के बीच कई बार विवाद सार्वजनिक भी हो चुका है ।

वित्त वर्ष 2020-21 का बजट राजस्थान विधानसभा में पारित, CM गहलोत ने की कई घोषणाएं

वित्त वर्ष 2020-21 का बजट राजस्थान विधानसभा में पारित, CM गहलोत ने की कई घोषणाएं

राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) का वित्त वर्ष 2020-21 का बजट शुक्रवार को विधानसभा में पारित हुआ. राजस्थान विनियोग विधेयक और वित्त विधेयक 2020 पारित होने के साथ ही ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई अहम घोषणाएं भी की.

विनियोग विधयेक पर बहस का जवाब देते हुए सीएम अशोक गहलोत कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने जो मुद्दे उठाए, विपक्ष की भावना की कद्र करना लोकतंत्र को मजूबत करना है. हम उसी भावना से चलना चाहते हैं. हमारी व्यकितगत दुश्मनी नहीं होती, लड़ाई विचारधारा और नीति-सिद्धांतों की होती है.

सदन का मान सम्मन बनाए रखने में हमारी तरफ से कोई कमी नहीं रखी जाएगी. कॉमन मुद्दों पर विपक्ष सरकार का सहयोग करें.

कई राज्य ऐसे हैं, जहां राज्य के कॉमन कॉज को लेकर एक रहते हैं, वे पहले अपने राज्य हित की बात करते हैं, नेता प्रतिपक्ष ने जो भावना व्यक्त की उसका हम सम्मान करते हैं.

नेता प्रतिपक्ष से मुखातिब हुए सीएम अशोक गहलोत
सीएम अशोक गहलोत ने वित्त विधेयक पर जवाब देते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आंकड़े बता रहे हैं कि केंद्र सरकार ने राज्य का कितना फंड रोका? सीएम ने नेता प्रतिपक्ष से मुखातिब होकर कहा, जब केंद्र कटौती करता है तो सदन में कहना पड़ता है, आपने केंद्र की अच्छी पैरवी की, जैसे हम तो केवल केंद्र पर आरोप ही लगाते हैं, जो आपने आंकड़े दिए वही मेरे पास हैं. आप चाहें तो अफसरों के साथ बैठकर इन आंकड़ों पर चर्चा कर सकते हैं, 2019—20 के खर्च के आपने जो आंकड़े बताए, बजट खर्च मार्च तक होता है, आपने अपनी सरकार के समय के बजट एस्टीमेट और रिवाइज्ड एस्टिमेट के आंकड़े नहीं बताते, आप केवल अपने फेवर के आंकड़े बताते हो.

कंसलोडिटेड फंड में पैसा दिया, इसलिए आंकड़ा बढ़ गया. 3.39 लाख करोड़ रुपए कर्ज बीजेपी राज के दौरान राज्य पर हो गया है. बीजेपी राज की तुलना में हमने कोर सैक्टर्स में बजट बढ़ाया है, राजस्थान सौभाग्य से क्राइसिस से बचा हुआ है, हिमाचल, जम्मू, केरल, पंजाब आरबीआई में ओडी में जा चुके हैं, 10 राज्य आरबीआई से पैसा उठा चुके हैं. केंद्र भुगतान करने की हालत में नहीं है. बिना केंद्र की मदद के राज्यों को चला नहीं पाएंगे.

नई महिला कल्याण नीति जल्द आएगी
सीएम ने कहा कि राज्य की नई महिला कल्याण नीति जल्द आएगी, नई महिला कल्याण नीति बन रही है. इस नीति में महिलाओं के कल्याण के विविध पहलुओं को शामिल किया जाएगा. महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त बन सके, इसके प्रावधान किए जाएंगे. मुख्यमंत्री नीर योजना में 15 हजार लीटर तक पानी मुफ्त रहेगा, तीन साल में 10 लाख वाटर मीटर बदले जाएंगे. सरहिंद फीडर की मरम्मत का काम शुरु हो चुका है. इंदिरा गांधी नहर में प्रदूषित पानी रोका जाएगा. राज्य की नई नागरिक उड्डयन नीति जल्द आएगी, शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा. प्रदेश में पोटाश खनन शुरु होगा. बीकानेर और हनुमानगढ़ में पोटाश के भंडार हैं, केंद्र सरकार के उपक्रम के साथ समझौता किया है. पोटाश खनन शुरु होने से विदेशी मुद्रा बचेगी.

नए सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की गई
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नरेगा का पैसा केंद्र में अटका हुआ है, 1600 करोड़ का भु्गतान बकाया है, विपक्ष यह पैसा केंद्र से रिलीज करवाने में मदद करे, नेता प्रतिपक्ष इसके लिए केंद्र को पत्र भी लिख सकते हैं. यह सरकार वसुंधरा राजे की नहीं है. यह अशोक गहलोत की सरकार है. बीजेपी राज के काम हम बंद नहीं करते, बीजेपी राज में हमें बुलाते तक नहीं. सीएम गहलोत ने नए सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की. केंद्रों और स्कूलों में मिड डे मील में मिलने वाले आहर की समीक्षा होगी.

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने की घोषणा की गई है. यह कमेटी पोषाहार और दूध वितरण योजना की समीक्षा करेगी. सीएम गहलोत ने नई कृषि उपज मंडी और गौण मंडियों की घोषणा, रावतभटा में नए देवनारायण स्कूल और छात्रावास की भी घोषणा सदन में की. पेसजलन और अन्य योजनाओं के लिए भी अतिरिक्त फंड जारी किया गया. विधानसभा में ध्वनिमत के साथ राज्य का बजट पारित हुआ.