रीता शर्मा (Rita Sharma) के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर गरदा उड़ा दिया है. देखें धमाकेदार Video
जोधपुर: रीता शर्मा (Rita Sharma) अपने डांस से खूब सुर्खियों बटोरती हैं. उनके डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. अब फिर से उनके कुछ डांस वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं. रीता शर्मा (Rita Sharma) इन वीडियो में सुपरहिट मारवाड़ी सॉन्ग पर धमाकेदार डांस कर रही हैं. उनके डांस परफॉर्मेंस को देखने हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए थे और उनको खूब चीयर कर रहे थे.
Coronavirus : कोरोना वायरस के तीसरी स्टेज की एंट्री राजस्थान में सबसे पहले भीलवाड़ा में हुई है। कोरोना के कारण भीलवाड़ा पर अब पूरी दुनिया की निगाहें है। भीलवाड़ा अब देश का सबसे खतरनाक जिला बन गया, जहां 13 कोरोना पॉजीटिव सामने आ चुके हैं। 150 से ज्यादा की रिपोर्ट बाकी है। जिले के 5392 लोग होम आइसोलेशन में हैं व घरों पर पुलिस पहरा है, ताकि इनसे कोई मिल न सके। 38 संदिग्ध भर्ती है। देश के 12 राज्यों को कोरोना पॉजीटिव में पछाड़ चुका। यहां पांच दिन से कर्फ्यू है।
देश में सर्वाधिक कोरोना केस महाराष्ट्र में हैं। इनमें सर्वाधिक मुंबई के हैं। मुंबई की जनसंख्या 2011 के अनुसार 1.84 करोड़ है। यहां 74 पॉजीटिव मिले हैं। भीलवाड़ा शहर की जनसंख्या 2011 के अनुसार चार लाख है। यहां 13 पॉजीटिव केस है। जनसंख्या के हिसाब से आंकलन किया जाए तो देश में सर्वाधिक रोगी भीलवाड़ा में है। जिले की 24 लाख की आबादी में से अब तक 10 लाख लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी। सबसे चिंताजनक है कि 13 में से 12 जने डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ हैं जो पांच हजार से ज्यादा लोगों के संपर्क में आए हैं।
कई राज्यों से ज्यादा मरीज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में नौ, लद्दाख में आठ, पश्चिम बंगाल में सात, मध्यप्रदेश-उत्तराखंड में 6-6, आंधप्रदेश व चंडीगढ़ में 5-5,जम्मू.कश्मीर में चार, बिहार-ओडिशा में 2-2, छत्तीसगढ़ व पुड्डुचेरी में एक-एक केस हैं। राजस्थान में कुल 32 केस हैं। इनमें भीलवाड़ा में सर्वाधिक 13, जयपुर में पांच, झुंझुंनू में चार, प्रतापगढ़ में तीन, अजमेर में दो, सीकर में एक केस है।
कोरोना की तीसरी स्टेज भीलवाड़ा में सबसे पहले आई। यहां 13 केस पॉजीटिव मिल चुके हैं। पूरे शहर में कर्फ्यू है और जिला सील है। लोगों से घरों में रहने को कहा है। भीलवाड़ा में कोरोना कैसे आया, पता लगा रहे हैं। प्रशासन ने सभी होटल, धर्मशाला अधिग्रहित कर दो हजार बैड की व्यवस्था कर रखी है। प्रशासन मुस्तैद है। बस जनता का सहयोग चाहिए।
शहर में एक और युवक काेराेना पाॅजिटिव पाया गया है। युवक 20 मार्च को दुबई से आया था। इसके बाद खुद जांच करवाने पहुंचा था। जांच में रविवार कोकोरोना की पुष्टि हुई है। रात को ही इसके घर वार्ड 33 में महाब्राहमणाें का माेहल्ला आटा चक्की क्षेत्र में चिकित्सा विभाग की टीम पहुंच गई। टीम इसके संपर्क में आ रहे तमाम लोगों की जानकारी जुटा रही है। उन सभी को आइसोलेट किया जाएगा। युवक आरआर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रहा। जहां से उसे जयपुर भेजा जाएगा। युवक जयपुर से एक कार में झुंझुनूं आया था। उसके साथ सीकर के दो युवक भी सवार थे। ये दोनों युवक भी दुबई से आए थे। यह कार फतेहपुर से मंगवाई गई थी। उस कार व उसके चालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 300 बेड के एसके अस्पताल में 33 मरीज बचे, बाकी डिस्चार्ज हुए
सोमवार काे एसके हाॅस्पिटल में भी सन्नाटा रहा। हालांकि सुबह 9 से 11 बजे तक हाॅस्पिटल का आउटडाेर चला, लेकिन मरीज नहीं अाए। इनडाेर में जाे मरीज भर्ती थे, वे शनिवार शाम काे घर चले गए। रविवार काे इमरजेंसी सेवा काे छाेड़कर दूसरी विंग में काेई मरीज भर्ती नहीं किया। हाॅस्पिटल के सर्जरी, ऑर्थाेपेडिक्स समेत कई वार्ड खाली हाे गए। हाॅस्पिटल में 300 बेड की व्यवस्था है, लेकिन रविवार शाम तक महज 33 मरीज भर्ती रहे। यही हाल जनाना हाॅस्पिटल के वार्डाें में रहे। इमरजेंसी के अलावा मरीजाें की अावाजाही कम रही। 61 लोगों की स्क्रीनिंग में जुटी टीम 10 दिन में नागवा सहित आसपास के पांच गांवों के 61 लोग विदेश से पहुंचे है। स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेश से आए लोगों की स्क्रीनिंग में जुटी है। एक युवक में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। टीम ने युवक के परिवार को होम आईसोलेट किया। सब्जी और दूध खरीदते दिखे लोग लॉकडाउन के दौरान लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए भीड़ दिखाई दी। ज्यादातर लोग फल, सब्जी और दूध की खरीदारी करते दिखे। इसके साथ पेट्रोल पंप पर भी लोगों की लाइन नजर आई। ज्यादातर जगह 31 तक लॉकडाउन ही चर्चा का विषय बना रहा। मेडिकल की दुकानों पर लोग मास्क, सेनेटाइडर और दूध का पाउडर खरीदने भी पहुंचे। क्या खुला रहेगा : जिले के अस्पताल, मेडिकल स्टाेर, किराना-प्रोविजनल स्टोर, राशन डीलर की दुकान, फल-सब्जी दुकान, गैस एजेंसी, दूध डेयरी, पेट्रोल पंप, बैंक, एटीएम खुले रहेंगे। क्या बंद रहेगा : रेल, राेडवेज, लोक परिवहन बस, निजी बस, अाॅटाे, सिटी बस, बाजार, माॅल, फैक्ट्री, वर्कशॉप, गोदाम, निजी कार्यालय, अर्द्ध सरकारी कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
जिला कलेक्टर के निर्देश पर डीटीओ ने जारी किए आदेशजालौर में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जिला परिवहन अधिकारी प्रेमराज खन्ना के एक आदेश के बाद जालौर से सूरत, अहमदाबाद, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, कोटा, जयपुर, सीकर और झुंझुनूं जाने वाली सभी बसों का आवागमन रोक दिया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से विशेष दस्ते तैयार कर जगह-जगह इन वाहनों को जालौर की सीमा से बाहर जाने से रोक दिया गया। हालांकि यह आदेश शुक्रवार दोपहर में जारी हो गया था, लेकिन शाम को करीब 6 बजे अस्पताल चौराहे से कोटा के लिए बसे रवाना होने के लिए तैयार खड़ी थी, तभी परिवहन विभाग के उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह शेखावत अस्पताल चौराहा पहुंचे और कोटा जाने वाली निजी बस को रुकवाया। RajasthaniTV पर सबसे पहले Hindi Newsपढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें...
उन्होंने चालक व परिचालक को जिला कलेक्टर के निर्देश पर निकाले गए आदेश के बारे में बताया और यात्रियों से समझाया। इसके बाद वाहन को अस्पताल चौराहे पर रोक दिया गया। वही परिवहन विभाग की ओर से कई स्थानों पर भी फ्लाइंग टीम तैयार की गई। ताकि जालौर से अन्य राज्यों व कोटा, सीकर, झुंझुनू और जयपुर जाने वाली बसों को रोका जा सके। आदेश जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार निकाला गया है ताकि कोरोना वायरस के खतरे को जालौर तक नहीं पहुंचने दिया जा सके। एहतियात के तौर पर लोगों से समझाइश की जा रही है कि वे बसों में और रेल में सफर करने से बचें एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नहीं जाएं। इधर महाराष्ट्र की ओर जाने वाली सभी बसों को रोक दिया गया है।
राज्य में भी भीलवाड़ा की स्थिति को देखते हुए जालौर से सीकर, झुंझुनू, भीलवाड़ा, जयपुरकी ओर जाने वाली बसों के पहिए थम गए हैं। हालांकि बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ जरूर नजर आई लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से समझाइश की कि यह जनहित में कार्य किया जा रहा है ताकि इस वायरस के खतरे को कम से कम किया जा सके और इसकी पहुंच को रोका जा सके। जालौर जिले में जगह-जगह कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोग जागरूक कर मास्क वितरित कर रहे है। RajasthaniTV पर सबसे पहले Hindi Newsपढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें...
जिला प्रमुख ने भी की समझाइश
पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती मंजू मेघवाल ने भी लोगों को अपील की है कि वे अधिक से अधिक समय घर पर ही रहें और बच्चों और बुजुर्गों को इस खतरे से बचाने का पूरा प्रयास करें राज्य सरकार के द्वारा जारी एडवाइजरी का भी इमानदारी पूर्वक पालन करने के लिए लोगों से मेघवाल ने अपील की। इधर जालौर के पार्षद राजेंद्र सोलंकी ने भी शुक्रवार को लोगों से समझाइश की और उन्हें मास्क वितरित किए गए। सोलंकी के द्वारा सफाई कर्मियों को भी वितरित किए गए
अस्पताल चौराहे से रवाना हुई बस तो चालक को समझाया
परिवहन अधिकारी प्रेम राज खन्ना के आदेश के बाद जब जागरूक टाइम्स की टीम अस्पताल चौराहा पहुंची तो वहां पर कोटा जाने के लिए एक बस खड़ी थी जिसमें सवारियां भी बढ़ी हुई थी। जब उसे इस बारे में पूछा गया कि कोरोना वायरस को देखते हुए कोटा की ओर जाने वाली बसों को रोक दिया गया है तो उसने जवाब दिया कि यह आदेश कल से हैं इसलिए मैं जा रहा हूं। बाद में तत्काल प्रभाव से जब इस बारे में जिला परिवहन अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह शेखावत को मौके पर भेजा और संबंधित बस को रुकवाया गया। शेखावत ने चालक से समझा इसकी एवं यात्रियों से भी समझा कर उन्हें नीचे उतारा गया अब बस को रोका गया। RajasthaniTV पर सबसे पहले Hindi Newsपढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें...
कोरोना वायरस से निपटने और इसको फैलने से रोकने के लिए राजस्थान सरकार ने पूरी तरह कमर कस ली है. सूबे की अशोक गहलोत सरकार ने 31 मार्च तक पूरे राजस्थान को बंद करने का आदेश दे दिया है. हालांकि जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने की इजाजत रहेगी. कोरोना वायरस को रोकने के लिए राजस्थान सरकार का यह अब तक का सबसे बड़ा फैसला है.राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूरे सूबे को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है. इस दौरान सभी बाजार, प्रतिष्ठानों और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे.
रोडवेज समेत सार्वजनिक परिवहन के सभी वाहनों के परिचालन पर भी पाबंदी लगा दी गई है. हालांकि इस दौरान राजस्व से जुड़े कुछ महकमों में काम संचालित किया जा सकता है.
कुल मिलाकर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरा राजस्थान 31 मार्च तक बंद रहेगा. इस संबंध में राजस्थान के गृह विभाग की तरफ से विस्तृत आदेश भी जारी किया गया है. इसको लेकर सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट कर दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के ऐलान के बाद गहलोत सरकार ने राजस्थान को बंद करने का फैसला लिया है. इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में रविवार यानी 22 मार्च के दिन जनता कर्फ्यू की अपील की थी
पीएम मोदी ने कहा था कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर अन्य सभी लोग जनता कर्फ्यू के दिन सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक घरों से बाहर न निकलने का संकल्प लें. साथ ही रविवार को ही शाम पांच बजे घरों के सामने या बालकनी में खड़े होकर डॉक्टर, मीडिया और होम डिलीवरी करने वाले कर्मियों के लिए पांच मिनट तक ताली या थाली बजाकर सैल्यूट करें. रविवार को रेलवे ने भी सभी यात्री ट्रेनों को बंद रखने का ऐलान किया है.
आपको बता दें कि कोरोना वायरस भारत समेत पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसार रहा है. अब तक विश्वभर में कोरोना वायरस से 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और ढाई लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की सख्या बढ़कर 329 तक पहुंच गई है, जिनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है.
झुंझुनूं शहर में इटली से आए पिता, पत्नी व बेटी के कोरोना पॉजिटिव ( 3 Coronavirus Positive In Jhunjhunu ) आने के बाद राज्य सराकान ( Rajasthan Government ) ने एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने झुंझुंनू में जिस स्थान पर कोरोना वायरस से संक्रमित तीन रोगी पाए गए हैं, वहां अगले दो दिन तक मरीजों के घर से एक किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू ( Curfew ) लगाए जाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अन्य लोगों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
जांच क्षमता दोगुनी करने के निर्देश ( Coronavirus In Rajasthan )
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अजमेर, कोटा, भरतपुर, झुंझुनूं सहित अन्य स्थानों पर भी जांच सुविधा विकसित किए जाने तथा जयपुर में जांच क्षमता दोगुनी करने के निर्देश दिए हैं।
विदेश से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट से सीधे होटलों में ठहराकर करें स्क्रीनिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में फंसे राजस्थान के निवासियों की सुरक्षा को लेकर विदेश मंत्रालय से बात की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विदेशों से हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट के पास स्थित होटलों में ठहराकर उनकी पूरी स्क्रीनिंग की जाए। इसके लिए तीन होटल चिन्हित किए गए हैं। जांच में लक्षण सामने आने पर ऐसे व्यक्तियों को 14 दिन तक पूरी तरह होम आईसोलेशन में रहने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही एयरपोर्ट पर उन व्यक्तियों के हाथ पर मुहर लगाई जाए। इसके अलावा उनके घर के बाहर भी इस संबंध में सूचना चस्पा की जाए ताकि आस-पड़ोस के लोग उनसे नहीं मिले और संक्रमण से बचे रह सकें।
झुंझुनूं में कल होगा सर्वे
झुंझुनूं में गुरुवार को पूरे शहर में सर्वे और अन्य गतिविधियां करवाई जाएगी। कलक्टर यूडी खान ने बताया कि इटली से आए झुंझुनूं शहर निवासी एक युवक, उसकी पत्नी व बेटी की स्क्रीनिंग की गई और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया। मंगलवार को राजकीय बीडीके अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाकर सैंपल लैब में भेजे गए।
झुंझुनूं शहर में इटली से आए पिता, पत्नी व बेटी कोरोना पोजीटिव मिले हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। शहर में पीडि़त के घर के दो किलोमीटर के दायरे में कोरोना के कारण झुंझुनूं में करफ्यू लगा दिया है। तीनों मरीजों को जयपुर रैफर कर दिया गया है।
गुरुवार को पूरे शहर में सर्वे करवाया जाएगा।
कलक्टर यूडी खान ने बताया कि इटली से आए शहर निवासी एक युवक, उसकी पत्नी व बेटी की स्क्रीनिंग की गई और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया। मंगलवार को राजकीय बीडीके अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाकर सैंपल लैब में भेजे गए। बुधवार शाम करीब सात बजे आई रिपोर्ट में तीनों में कोरोना पोजीटिव मिला है। यह परिवार दो नंबर रोड पर जेके मोदी स्कूल के पास रहता है। कलक्टर खान ने बताया कि गुरुवार को घर-घर में सर्वे करवाया जाएगा। आस-पास के क्षेत्र में टीम ने पहुंचकर जांच की है। इटली से आए इस परिवार से जो भी मिला है, उनकी भी जांच की जा रही है।
-------------------- यह रहा रूट चार्ट -8 मार्च को इटली से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे -दिल्ली में स्क्रीनिंग की गई, लेकिन वहां कोई खास लक्षण नहीं मिले। -8 मार्च को सड़क मार्ग से झुंंझुनूं पहुंचे। - विदेश से आने के कारण निगरानी में लिया गया। -होमआइसोलेशन में रखा गया। -16 को हल्का बुखार व खांसी आई। -17 को राजकीय भगवान दास खेतान अस्पताल में भर्ती करवाया गया। -17 को ही तीनों के नमूने लिए गए। जयपुर भेजे गए। - 18 को शाम सात बजे कलक्टर के पास रिपोर्ट आई। - रिपोर्ट में तीनों पोजीटिव मिले। - परिवार के 17 सदस्यों को रात 9 बजे चुड़ेला स्थित विशेष वार्ड में भेजा - रात 10.15 मिनट पर कफ्र्यू लगाया। -पूरे जिले में धारा 144 लगी - 100 विशेष टीमों का गठन - झुंझुनूं में परीक्षा के बाद बच्चों की स्क्रीनिंग होगी। -केन्द्रीय विद्यालय की परीक्षाएं रद्द --------------------------- बस स्टेण्ड पर नहीं आएंगी रोडवेज बसें कोरोना वायरस के कहर के चलते गुरुवार से रोडवेज बसें बस स्टैंड पर नहीं आएंगी। इनका संचालन पीरूसिंह सर्किल व पंचदेव मंदिर से किया जाएगा। मुख्य प्रबंधक वासुदेव शर्मा ने बताया कि कलक्टर के आदेश के बाद गुरुवार से रोडवेज की बसें पीरूसिंह सर्किल व पंचदेव मंदिर के पास से संचालित होंगी।
यहां रहेगा करफ्यू झुंझुनूं -बीडीके अस्पताल -राजपूत छात्रावास -मुख्य डाकघर -रोडवेज बस डिपो -इंदिरा नगर -मदीना मस्जिद -मोहल्ला काजीवाड़ा -प्रभात टाकीज -रोड नंबर तीन रेलवे लाइन तक -इंडियन पब्लिक स्कूल -बाकरा रोड -कलक्ट्रेट -नगर परिषद -सर्किट हाउस -राजस्थान पत्रिका कार्यालय -तहसील झुंझनूं -न्यू कॉलोनी, मोदी स्कूल -राजकीय आवास - मोरारका कॉलेज -पीरू सिंह, जेपी जानू, स्कूल -वाल्मीकि बस्ती -नागरपुरा -गुढा रोड रेलवे फाटक -रिलायंस पेट्रोल पम्प -जीलाल पेट्रोल पम्प ------------------------- यह आदेश 20 मार्च को रात 12 बजे तक प्रभावी रहेंगे।
यह होगा करफ्यू के दौरान -कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलें -समस्त व्यवसायिक, औद्योगिक, शिक्षण संस्थान व जिम बंद रहेंगे। -शादी, रैली, जुलूस, सभा पर रोक। -सार्वजनिक व निजी परिवहन पर प्रतिबंध। -बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को छूट रहेगी। -गंभीर मरीजों व आपात स्थिति से प्रभावित व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा। -चिकित्साकर्मियों, सफाईकर्मियों व कानून व्यवस्था के लिए नियुक्त कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी स्कूलों के साथ कॉलेज, कोचिंग सेंटर, जिम, सिनेमाघर एवं रंगमंच आदि को बंद कर दिया है। बता दें ये 30 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यानी 30 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम सभी को रद्द कर दिया गया है। बता दें ये फैसला शुक्रवार रात हुई बैठक में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री ने सभी से कहा, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। सीएम ने बोर्ड परीक्षा के लिए भी अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि स्कूल और कॉलेजों में चल रही बोर्ड परीक्षाएं ऐसै ही चलती रहेंगी। साथ ही, मेडिकल तथा नर्सिंग कॉलेज में कार्य संचालन भी जैसा चल रहा था वैसे ही चलेगा।
परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 107 हो गई है। यह डेटा 15 मार्च को दोपहर 12 बजे तक का है। इसमें 17 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, रायपुर ने देश भर में होने वाली सीजी टीईटी की परीक्षा तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण रद्द हो गई हैं। साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी और आईआईटी दिल्ली के बाद अब जेएनयू विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कक्षाओं को रोकने का फैसला लिया है। साथ ही सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। इसके लिए जेएनयू प्रशासन ने शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया।
मध्यप्रदेश के बाद अब राज्यसभा की टिकट के मुद्दे को लेकर राजस्थान कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है । राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के खास समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने नीरज डांगी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर आपत्ति जताई है ।
सोलंकी का कहना है कि नीरज डांगी तीन बार लगातार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं,फिर भी उन्हे राज्यसभा में भेजने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा । एक बातचीत में सोलंकी ने कहा कि यदि किसी दलित को ही राज्यसभा में भेजना था तो और भी कई नेता इस वर्ग के हैं,जिनका जनाधार होने के साथ ही पार्टी के प्रति वफादार भी है ।
सोलंकी का कहना है कि कांग्रेस के दलित नेताओं में यह चर्चा है कि इस वर्ग से क्या डांगी ही एकमात्र ऐसे नेता है क्यां जिन्हे राज्यसभा में भेजा जा सके ।सोलंकी के साथ ही पायलट समर्थक एक अन्य विधायक पी.आर.मीणा ने भी डांगी को उम्मीदवार बनाए जाने पर नाखुशी जाहिर की है ।
मीणा का कहना है कि जब लगातार तीन बार हारने वालों को राज्यसभा जैसी प्रतिष्ठित सीट मिलने लगेगी तो अन्य लोगों का मनोबल कम होगा । सोलंकी,मीणा के साथ ही प्रशांत बैरवा सहित कई विधायकों ने शुक्रवार को विधानसभा की हां पक्ष की लॉबी में डांगी की उम्मीदवारी को लेकर नाराजगी जताई ।दरअसल,नीरज डांगी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थकों में शामिल है । डांगी को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक के भी निकट माना जाता है । कांग्रेस सूत्रों के अनुसार डांगी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर चली एक्सरसाइज के दौरान पायलट ने भी आपत्ति जताई थी ।
पायलट का कहना था कि ऐसे नेता को राज्यसभा में भेजा जाना चाहिए,जिसकी दलित वर्ग में पकड़ हो और उसका पार्टी को आगामी समय में लाभ मिल सके । हालांकि पायलट ने इसे प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाया और डांगी को उम्मीदवार बना दिया गया । अब पायलट समर्थक विधायकों के साथ ही कुछ अन्य नेता भी इस निर्णय पर आलाकमान के समक्ष आपतति दर्ज कराने में जुटे हैं ।
उल्लेखनीय है कि करीब 14 माह पूर्व सत्ता में आई कांग्रेस राजस्थान में दो खेमों में बंटी है । एक खेमा सीएम गहलोत का है तो दूसरा खेमा पायलट का है । दोनों नेताओं के बीच कई बार विवाद सार्वजनिक भी हो चुका है ।
राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) का वित्त वर्ष 2020-21 का बजट शुक्रवार को विधानसभा में पारित हुआ. राजस्थान विनियोग विधेयक और वित्त विधेयक 2020 पारित होने के साथ ही ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई अहम घोषणाएं भी की.
विनियोग विधयेक पर बहस का जवाब देते हुए सीएम अशोक गहलोत कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने जो मुद्दे उठाए, विपक्ष की भावना की कद्र करना लोकतंत्र को मजूबत करना है. हम उसी भावना से चलना चाहते हैं. हमारी व्यकितगत दुश्मनी नहीं होती, लड़ाई विचारधारा और नीति-सिद्धांतों की होती है.
सदन का मान सम्मन बनाए रखने में हमारी तरफ से कोई कमी नहीं रखी जाएगी. कॉमन मुद्दों पर विपक्ष सरकार का सहयोग करें.
कई राज्य ऐसे हैं, जहां राज्य के कॉमन कॉज को लेकर एक रहते हैं, वे पहले अपने राज्य हित की बात करते हैं, नेता प्रतिपक्ष ने जो भावना व्यक्त की उसका हम सम्मान करते हैं.
नेता प्रतिपक्ष से मुखातिब हुए सीएम अशोक गहलोत सीएम अशोक गहलोत ने वित्त विधेयक पर जवाब देते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आंकड़े बता रहे हैं कि केंद्र सरकार ने राज्य का कितना फंड रोका? सीएम ने नेता प्रतिपक्ष से मुखातिब होकर कहा, जब केंद्र कटौती करता है तो सदन में कहना पड़ता है, आपने केंद्र की अच्छी पैरवी की, जैसे हम तो केवल केंद्र पर आरोप ही लगाते हैं, जो आपने आंकड़े दिए वही मेरे पास हैं. आप चाहें तो अफसरों के साथ बैठकर इन आंकड़ों पर चर्चा कर सकते हैं, 2019—20 के खर्च के आपने जो आंकड़े बताए, बजट खर्च मार्च तक होता है, आपने अपनी सरकार के समय के बजट एस्टीमेट और रिवाइज्ड एस्टिमेट के आंकड़े नहीं बताते, आप केवल अपने फेवर के आंकड़े बताते हो.
कंसलोडिटेड फंड में पैसा दिया, इसलिए आंकड़ा बढ़ गया. 3.39 लाख करोड़ रुपए कर्ज बीजेपी राज के दौरान राज्य पर हो गया है. बीजेपी राज की तुलना में हमने कोर सैक्टर्स में बजट बढ़ाया है, राजस्थान सौभाग्य से क्राइसिस से बचा हुआ है, हिमाचल, जम्मू, केरल, पंजाब आरबीआई में ओडी में जा चुके हैं, 10 राज्य आरबीआई से पैसा उठा चुके हैं. केंद्र भुगतान करने की हालत में नहीं है. बिना केंद्र की मदद के राज्यों को चला नहीं पाएंगे.
नई महिला कल्याण नीति जल्द आएगी सीएम ने कहा कि राज्य की नई महिला कल्याण नीति जल्द आएगी, नई महिला कल्याण नीति बन रही है. इस नीति में महिलाओं के कल्याण के विविध पहलुओं को शामिल किया जाएगा. महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त बन सके, इसके प्रावधान किए जाएंगे. मुख्यमंत्री नीर योजना में 15 हजार लीटर तक पानी मुफ्त रहेगा, तीन साल में 10 लाख वाटर मीटर बदले जाएंगे. सरहिंद फीडर की मरम्मत का काम शुरु हो चुका है. इंदिरा गांधी नहर में प्रदूषित पानी रोका जाएगा. राज्य की नई नागरिक उड्डयन नीति जल्द आएगी, शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा. प्रदेश में पोटाश खनन शुरु होगा. बीकानेर और हनुमानगढ़ में पोटाश के भंडार हैं, केंद्र सरकार के उपक्रम के साथ समझौता किया है. पोटाश खनन शुरु होने से विदेशी मुद्रा बचेगी.
नए सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की गई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नरेगा का पैसा केंद्र में अटका हुआ है, 1600 करोड़ का भु्गतान बकाया है, विपक्ष यह पैसा केंद्र से रिलीज करवाने में मदद करे, नेता प्रतिपक्ष इसके लिए केंद्र को पत्र भी लिख सकते हैं. यह सरकार वसुंधरा राजे की नहीं है. यह अशोक गहलोत की सरकार है. बीजेपी राज के काम हम बंद नहीं करते, बीजेपी राज में हमें बुलाते तक नहीं. सीएम गहलोत ने नए सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की. केंद्रों और स्कूलों में मिड डे मील में मिलने वाले आहर की समीक्षा होगी.
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने की घोषणा की गई है. यह कमेटी पोषाहार और दूध वितरण योजना की समीक्षा करेगी. सीएम गहलोत ने नई कृषि उपज मंडी और गौण मंडियों की घोषणा, रावतभटा में नए देवनारायण स्कूल और छात्रावास की भी घोषणा सदन में की. पेसजलन और अन्य योजनाओं के लिए भी अतिरिक्त फंड जारी किया गया. विधानसभा में ध्वनिमत के साथ राज्य का बजट पारित हुआ.
नागौर सीबीआई टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग के तीन अधिकारियों और एक सीए को चार लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार सीबीआई चारों को लेकर इनकम टैक्स ऑफिस पहुंची और हाथी चैक स्थित आफिस और घरों से दस्तावेज जब्त किए।
बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने एक व्यापारी से सर्वे कम दिखाने की एवज में 20 लाख की रिश्वत की मांग की थी।
सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि गत दिनों एक व्यापारी के यहां सर्वे की कार्रवाई की गई थी, जिसमें सर्वे कम दिखाने की एवज में पैसे की मांग की गई थी।
खुद अधिकारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि रिश्वत के 4 लाख रुपये लेते तीन अफसर पकड़े गये। मामले में हर कोई अधिकारिक बयान देने से बचता हुआ दिखाई दे रहा है।
आयकर विभाग में रिश्वत के नेटवर्क में शामिल लक्ष्मण सिंह, प्रेमसुख डिडेल और सीए सुरेन्द्र पारीक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों से जोधपुर स्थित सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ जारी है। पूछताछ पूरी होने के बाद सीबीआई सारे मामले का खुलासा करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर शनिवार को दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, 'मैं उन लोगों के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं जो इस दुर्घटना में मारे गए और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
राजस्थान में शनिवार को हुए सड़क हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। यह हादसा जोधपुर जिले के बलोतरा - फालोदी राजमार्ग पर हुआ जब एक कार शेरगढ़ उपमंडल में सोइनतारा गांव के पास सामने से आते ट्रक से टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग प्रसिद्ध लोक देवता बाबा रामदेव के मंदिर में पूजा करने के लिए बलोतरा शहर के रामदेवरा से बाड़मेर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया जबकि वाहनों को अलग करने के लिए क्रेन मंगाई गई और शव निकाले गए।