जिला कलेक्टर के निर्देश पर डीटीओ ने जारी किए आदेशजालौर में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जिला परिवहन अधिकारी प्रेमराज खन्ना के एक आदेश के बाद जालौर से सूरत, अहमदाबाद, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, कोटा, जयपुर, सीकर और झुंझुनूं जाने वाली सभी बसों का आवागमन रोक दिया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से विशेष दस्ते तैयार कर जगह-जगह इन वाहनों को जालौर की सीमा से बाहर जाने से रोक दिया गया। हालांकि यह आदेश शुक्रवार दोपहर में जारी हो गया था, लेकिन शाम को करीब 6 बजे अस्पताल चौराहे से कोटा के लिए बसे रवाना होने के लिए तैयार खड़ी थी, तभी परिवहन विभाग के उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह शेखावत अस्पताल चौराहा पहुंचे और कोटा जाने वाली निजी बस को रुकवाया।
RajasthaniTV पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें...
राज्य में भी भीलवाड़ा की स्थिति को देखते हुए जालौर से सीकर, झुंझुनू, भीलवाड़ा, जयपुर की ओर जाने वाली बसों के पहिए थम गए हैं। हालांकि बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ जरूर नजर आई लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से समझाइश की कि यह जनहित में कार्य किया जा रहा है ताकि इस वायरस के खतरे को कम से कम किया जा सके और इसकी पहुंच को रोका जा सके। जालौर जिले में जगह-जगह कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोग जागरूक कर मास्क वितरित कर रहे है।
RajasthaniTV पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें...
जिला प्रमुख ने भी की समझाइश
पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती मंजू मेघवाल ने भी लोगों को अपील की है कि वे अधिक से अधिक समय घर पर ही रहें और बच्चों और बुजुर्गों को इस खतरे से बचाने का पूरा प्रयास करें राज्य सरकार के द्वारा जारी एडवाइजरी का भी इमानदारी पूर्वक पालन करने के लिए लोगों से मेघवाल ने अपील की। इधर जालौर के पार्षद राजेंद्र सोलंकी ने भी शुक्रवार को लोगों से समझाइश की और उन्हें मास्क वितरित किए गए। सोलंकी के द्वारा सफाई कर्मियों को भी वितरित किए गए
अस्पताल चौराहे से रवाना हुई बस तो चालक को समझाया
परिवहन अधिकारी प्रेम राज खन्ना के आदेश के बाद जब जागरूक टाइम्स की टीम अस्पताल चौराहा पहुंची तो वहां पर कोटा जाने के लिए एक बस खड़ी थी जिसमें सवारियां भी बढ़ी हुई थी। जब उसे इस बारे में पूछा गया कि कोरोना वायरस को देखते हुए कोटा की ओर जाने वाली बसों को रोक दिया गया है तो उसने जवाब दिया कि यह आदेश कल से हैं इसलिए मैं जा रहा हूं। बाद में तत्काल प्रभाव से जब इस बारे में जिला परिवहन अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह शेखावत को मौके पर भेजा और संबंधित बस को रुकवाया गया। शेखावत ने चालक से समझा इसकी एवं यात्रियों से भी समझा कर उन्हें नीचे उतारा गया अब बस को रोका गया।
RajasthaniTV पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें...
Categories:
परिवहन


0 Comments: