शहर में एक और युवक काेराेना पाॅजिटिव पाया गया है। युवक 20 मार्च को दुबई से आया था। इसके बाद खुद जांच करवाने पहुंचा था। जांच में रविवार कोकोरोना की पुष्टि हुई है। रात को ही इसके घर वार्ड 33 में महाब्राहमणाें का माेहल्ला आटा चक्की क्षेत्र में चिकित्सा विभाग की टीम पहुंच गई। टीम इसके संपर्क में आ रहे तमाम लोगों की जानकारी जुटा रही है। उन सभी को आइसोलेट किया जाएगा। युवक आरआर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रहा। जहां से उसे जयपुर भेजा जाएगा। युवक जयपुर से एक कार में झुंझुनूं आया था। उसके साथ सीकर के दो युवक भी सवार थे। ये दोनों युवक भी दुबई से आए थे। यह कार फतेहपुर से मंगवाई गई थी। उस कार व उसके चालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
300 बेड के एसके अस्पताल में 33 मरीज बचे, बाकी डिस्चार्ज हुए
सोमवार काे एसके हाॅस्पिटल में भी सन्नाटा रहा। हालांकि सुबह 9 से 11 बजे तक हाॅस्पिटल का आउटडाेर चला, लेकिन मरीज नहीं अाए। इनडाेर में जाे मरीज भर्ती थे, वे शनिवार शाम काे घर चले गए। रविवार काे इमरजेंसी सेवा काे छाेड़कर दूसरी विंग में काेई मरीज भर्ती नहीं किया। हाॅस्पिटल के सर्जरी, ऑर्थाेपेडिक्स समेत कई वार्ड खाली हाे गए। हाॅस्पिटल में 300 बेड की व्यवस्था है, लेकिन रविवार शाम तक महज 33 मरीज भर्ती रहे। यही हाल जनाना हाॅस्पिटल के वार्डाें में रहे। इमरजेंसी के अलावा मरीजाें की अावाजाही कम रही।
61 लोगों की स्क्रीनिंग में जुटी टीम
10 दिन में नागवा सहित आसपास के पांच गांवों के 61 लोग विदेश से पहुंचे है। स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेश से आए लोगों की स्क्रीनिंग में जुटी है। एक युवक में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। टीम ने युवक के परिवार को होम आईसोलेट किया।
सब्जी और दूध खरीदते दिखे लोग
लॉकडाउन के दौरान लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए भीड़ दिखाई दी। ज्यादातर लोग फल, सब्जी और दूध की खरीदारी करते दिखे। इसके साथ पेट्रोल पंप पर भी लोगों की लाइन नजर आई। ज्यादातर जगह 31 तक लॉकडाउन ही चर्चा का विषय बना रहा। मेडिकल की दुकानों पर लोग मास्क, सेनेटाइडर और दूध का पाउडर खरीदने भी पहुंचे।
क्या खुला रहेगा : जिले के अस्पताल, मेडिकल स्टाेर, किराना-प्रोविजनल स्टोर, राशन डीलर की दुकान, फल-सब्जी दुकान, गैस एजेंसी, दूध डेयरी, पेट्रोल पंप, बैंक, एटीएम खुले रहेंगे।
क्या बंद रहेगा : रेल, राेडवेज, लोक परिवहन बस, निजी बस, अाॅटाे, सिटी बस, बाजार, माॅल, फैक्ट्री, वर्कशॉप, गोदाम, निजी कार्यालय, अर्द्ध सरकारी कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
Categories:
झुंझुनू


0 Comments: