Thursday, March 19, 2020

झुंझुनूं में 3 कोरोना पॉजिटिव सामने आने के बाद CM का आदेश, 'मरीजों के घर से एक K.M. दायरे में कर्फ्यू'



झुंझुनूं शहर में इटली से आए पिता, पत्नी व बेटी के कोरोना पॉजिटिव ( 3 Coronavirus Positive In Jhunjhunu ) आने के बाद राज्य सराकान ( Rajasthan Government ) ने एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने झुंझुंनू में जिस स्थान पर कोरोना वायरस से संक्रमित तीन रोगी पाए गए हैं, वहां अगले दो दिन तक मरीजों के घर से एक किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू ( Curfew ) लगाए जाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अन्य लोगों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
जांच क्षमता दोगुनी करने के निर्देश ( Coronavirus In Rajasthan )
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अजमेर, कोटा, भरतपुर, झुंझुनूं सहित अन्य स्थानों पर भी जांच सुविधा विकसित किए जाने तथा जयपुर में जांच क्षमता दोगुनी करने के निर्देश दिए हैं।
विदेश से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट से सीधे होटलों में ठहराकर करें स्क्रीनिंग


मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में फंसे राजस्थान के निवासियों की सुरक्षा को लेकर विदेश मंत्रालय से बात की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विदेशों से हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट के पास स्थित होटलों में ठहराकर उनकी पूरी स्क्रीनिंग की जाए। इसके लिए तीन होटल चिन्हित किए गए हैं। जांच में लक्षण सामने आने पर ऐसे व्यक्तियों को 14 दिन तक पूरी तरह होम आईसोलेशन में रहने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही एयरपोर्ट पर उन व्यक्तियों के हाथ पर मुहर लगाई जाए। इसके अलावा उनके घर के बाहर भी इस संबंध में सूचना चस्पा की जाए ताकि आस-पड़ोस के लोग उनसे नहीं मिले और संक्रमण से बचे रह सकें।

झुंझुनूं में कल होगा सर्वे

झुंझुनूं में गुरुवार को पूरे शहर में सर्वे और अन्य गतिविधियां करवाई जाएगी। कलक्टर यूडी खान ने बताया कि इटली से आए झुंझुनूं शहर निवासी एक युवक, उसकी पत्नी व बेटी की स्क्रीनिंग की गई और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया। मंगलवार को राजकीय बीडीके अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाकर सैंपल लैब में भेजे गए।

Share This

0 Comments: