Latest

Wednesday, March 25, 2020

Marwadi Cinema: रीता शर्मा ने धमाकेदार डांस से फैन्स को किया हैरान, देसी क्वीन का Video हुआ वायरल

Marwadi Cinema: रीता शर्मा ने धमाकेदार डांस से फैन्स को किया हैरान, देसी क्वीन का Video हुआ वायरल


रीता शर्मा (Rita Sharma) के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर गरदा उड़ा दिया है. देखें धमाकेदार Video

जोधपुर: रीता शर्मा (Rita Sharma) अपने डांस से खूब सुर्खियों बटोरती हैं. उनके डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. अब फिर से उनके कुछ डांस वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं. रीता शर्मा (Rita Sharma) इन वीडियो में सुपरहिट मारवाड़ी सॉन्ग पर धमाकेदार डांस कर रही हैं. उनके डांस परफॉर्मेंस को देखने हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए थे और उनको खूब चीयर कर रहे थे. 
राजस्थान के इस जिले में Coronavirus के तीसरी स्टेज की एंट्री, बना सबसे खतरनाक जिला

राजस्थान के इस जिले में Coronavirus के तीसरी स्टेज की एंट्री, बना सबसे खतरनाक जिला

Coronavirus : कोरोना वायरस के तीसरी स्टेज की एंट्री राजस्थान में सबसे पहले भीलवाड़ा में हुई है। कोरोना के कारण भीलवाड़ा पर अब पूरी दुनिया की निगाहें है। भीलवाड़ा अब देश का सबसे खतरनाक जिला बन गया, जहां 13 कोरोना पॉजीटिव सामने आ चुके हैं। 150 से ज्यादा की रिपोर्ट बाकी है। जिले के 5392 लोग होम आइसोलेशन में हैं व घरों पर पुलिस पहरा है, ताकि इनसे कोई मिल न सके। 38 संदिग्ध भर्ती है। देश के 12 राज्यों को कोरोना पॉजीटिव में पछाड़ चुका। यहां पांच दिन से कर्फ्यू है।

 

देश में सर्वाधिक कोरोना केस महाराष्ट्र में हैं। इनमें सर्वाधिक मुंबई के हैं। मुंबई की जनसंख्या 2011 के अनुसार 1.84 करोड़ है। यहां 74 पॉजीटिव मिले हैं। भीलवाड़ा शहर की जनसंख्या 2011 के अनुसार चार लाख है। यहां 13 पॉजीटिव केस है। जनसंख्या के हिसाब से आंकलन किया जाए तो देश में सर्वाधिक रोगी भीलवाड़ा में है। जिले की 24 लाख की आबादी में से अब तक 10 लाख लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी। सबसे चिंताजनक है कि 13 में से 12 जने डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ हैं जो पांच हजार से ज्यादा लोगों के संपर्क में आए हैं।

 

कई राज्यों से ज्यादा मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में नौ, लद्दाख में आठ, पश्चिम बंगाल में सात, मध्यप्रदेश-उत्तराखंड में 6-6, आंधप्रदेश व चंडीगढ़ में 5-5,जम्मू.कश्मीर में चार, बिहार-ओडिशा में 2-2, छत्तीसगढ़ व पुड्डुचेरी में एक-एक केस हैं। राजस्थान में कुल 32 केस हैं। इनमें भीलवाड़ा में सर्वाधिक 13, जयपुर में पांच, झुंझुंनू में चार, प्रतापगढ़ में तीन, अजमेर में दो, सीकर में एक केस है।


कोरोना की तीसरी स्टेज भीलवाड़ा में सबसे पहले आई। यहां 13 केस पॉजीटिव मिल चुके हैं। पूरे शहर में कर्फ्यू है और जिला सील है। लोगों से घरों में रहने को कहा है। भीलवाड़ा में कोरोना कैसे आया, पता लगा रहे हैं। प्रशासन ने सभी होटल, धर्मशाला अधिग्रहित कर दो हजार बैड की व्यवस्था कर रखी है। प्रशासन मुस्तैद है। बस जनता का सहयोग चाहिए।

Monday, March 23, 2020

coronavirus: झुंझुनू में दुबई से आया युवक पॉजिटिव मिला, उसके साथ जयपुर पहुंचे 2 युवक भी आइसोलेट

coronavirus: झुंझुनू में दुबई से आया युवक पॉजिटिव मिला, उसके साथ जयपुर पहुंचे 2 युवक भी आइसोलेट


शहर में एक और युवक काेराेना पाॅजिटिव पाया गया है। युवक 20 मार्च को दुबई से आया था। इसके बाद खुद जांच करवाने पहुंचा था। जांच में रविवार कोकोरोना की पुष्टि हुई है। रात को ही इसके घर वार्ड 33 में महाब्राहमणाें का माेहल्ला आटा चक्की क्षेत्र में चिकित्सा विभाग की टीम पहुंच गई। टीम इसके संपर्क में आ रहे तमाम लोगों की जानकारी जुटा रही है। उन सभी को आइसोलेट किया जाएगा। युवक आरआर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रहा। जहां से उसे जयपुर भेजा जाएगा। युवक जयपुर से एक कार में झुंझुनूं आया था। उसके साथ सीकर के दो युवक भी सवार थे। ये दोनों युवक भी दुबई से आए थे। यह कार फतेहपुर से मंगवाई गई थी। उस कार व उसके चालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
300 बेड के एसके अस्पताल में 33 मरीज बचे, बाकी डिस्चार्ज हुए

सोमवार काे एसके हाॅस्पिटल में भी सन्नाटा रहा। हालांकि सुबह 9 से 11 बजे तक हाॅस्पिटल का आउटडाेर चला, लेकिन मरीज नहीं अाए। इनडाेर में जाे मरीज भर्ती थे, वे शनिवार शाम काे घर चले गए। रविवार काे इमरजेंसी सेवा काे छाेड़कर दूसरी विंग में काेई मरीज भर्ती नहीं किया। हाॅस्पिटल के सर्जरी, ऑर्थाेपेडिक्स समेत कई वार्ड खाली हाे गए। हाॅस्पिटल में 300 बेड की व्यवस्था है, लेकिन रविवार शाम तक महज 33 मरीज भर्ती रहे। यही हाल जनाना हाॅस्पिटल के वार्डाें में रहे। इमरजेंसी के अलावा मरीजाें की अावाजाही कम रही।
61 लोगों की स्क्रीनिंग में जुटी टीम
10 दिन में नागवा सहित आसपास के पांच गांवों के 61 लोग विदेश से पहुंचे है। स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेश से आए लोगों की स्क्रीनिंग में जुटी है। एक युवक में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। टीम ने युवक के परिवार को होम आईसोलेट किया।
सब्जी और दूध खरीदते दिखे लोग
लॉकडाउन के दौरान लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए भीड़ दिखाई दी। ज्यादातर लोग फल, सब्जी और दूध की खरीदारी करते दिखे। इसके साथ पेट्रोल पंप पर भी लोगों की लाइन नजर आई। ज्यादातर जगह 31 तक लॉकडाउन ही चर्चा का विषय बना रहा। मेडिकल की दुकानों पर लोग मास्क, सेनेटाइडर और दूध का पाउडर खरीदने भी पहुंचे।
क्या खुला रहेगा : जिले के अस्पताल, मेडिकल स्टाेर, किराना-प्रोविजनल स्टोर, राशन डीलर की दुकान, फल-सब्जी दुकान, गैस एजेंसी, दूध डेयरी, पेट्रोल पंप, बैंक, एटीएम खुले रहेंगे।
क्या बंद रहेगा : रेल, राेडवेज, लोक परिवहन बस, निजी बस, अाॅटाे, सिटी बस, बाजार, माॅल, फैक्ट्री, वर्कशॉप, गोदाम, निजी कार्यालय, अर्द्ध सरकारी कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

Sunday, March 22, 2020

अन्य राज्यों और सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, कोटा जाने वाली बसों के थमे पहिये

अन्य राज्यों और सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, कोटा जाने वाली बसों के थमे पहिये


जिला कलेक्टर के निर्देश पर डीटीओ ने जारी किए आदेशजालौर में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जिला परिवहन अधिकारी प्रेमराज खन्ना के एक आदेश के बाद जालौर से सूरत, अहमदाबाद, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, कोटा, जयपुर, सीकर और झुंझुनूं जाने वाली सभी बसों का आवागमन रोक दिया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से विशेष दस्ते तैयार कर जगह-जगह इन वाहनों को जालौर की सीमा से बाहर जाने से रोक दिया गया। हालांकि यह आदेश शुक्रवार दोपहर में जारी हो गया था, लेकिन शाम को करीब 6 बजे अस्पताल चौराहे से कोटा के लिए बसे रवाना होने के लिए तैयार खड़ी थी, तभी परिवहन विभाग के उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह शेखावत अस्पताल चौराहा पहुंचे और कोटा जाने वाली निजी बस को रुकवाया।
RajasthaniTV पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें...
उन्होंने चालक व परिचालक को जिला कलेक्टर के निर्देश पर निकाले गए आदेश के बारे में बताया और यात्रियों से समझाया। इसके बाद वाहन को अस्पताल चौराहे पर रोक दिया गया। वही परिवहन विभाग की ओर से कई स्थानों पर भी फ्लाइंग टीम तैयार की गई। ताकि जालौर से अन्य राज्यों व कोटा, सीकर, झुंझुनू और जयपुर जाने वाली बसों को रोका जा सके। आदेश जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार निकाला गया है ताकि कोरोना वायरस के खतरे को जालौर तक नहीं पहुंचने दिया जा सके। एहतियात के तौर पर लोगों से समझाइश की जा रही है कि वे बसों में और रेल में सफर करने से बचें एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नहीं जाएं। इधर महाराष्ट्र की ओर जाने वाली सभी बसों को रोक दिया गया है।

राज्य में भी भीलवाड़ा की स्थिति को देखते हुए जालौर से सीकर, झुंझुनू, भीलवाड़ा, जयपुर की ओर जाने वाली बसों के पहिए थम गए हैं। हालांकि बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ जरूर नजर आई लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से समझाइश की कि यह जनहित में कार्य किया जा रहा है ताकि इस वायरस के खतरे को कम से कम किया जा सके और इसकी पहुंच को रोका जा सके। जालौर जिले में जगह-जगह कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोग जागरूक कर मास्क वितरित कर रहे है।
RajasthaniTV पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें...

जिला प्रमुख ने भी की समझाइश
पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती मंजू मेघवाल ने भी लोगों को अपील की है कि वे अधिक से अधिक समय घर पर ही रहें और बच्चों और बुजुर्गों को इस खतरे से बचाने का पूरा प्रयास करें राज्य सरकार के द्वारा जारी एडवाइजरी का भी इमानदारी पूर्वक पालन करने के लिए लोगों से मेघवाल ने अपील की। इधर जालौर के पार्षद राजेंद्र सोलंकी ने भी शुक्रवार को लोगों से समझाइश की और उन्हें मास्क वितरित किए गए। सोलंकी के द्वारा सफाई कर्मियों को भी वितरित किए गए

अस्पताल चौराहे से रवाना हुई बस तो चालक को समझाया
परिवहन अधिकारी प्रेम राज खन्ना के आदेश के बाद जब जागरूक टाइम्स की टीम अस्पताल चौराहा पहुंची तो वहां पर कोटा जाने के लिए एक बस खड़ी थी जिसमें सवारियां भी बढ़ी हुई थी। जब उसे इस बारे में पूछा गया कि कोरोना वायरस को देखते हुए कोटा की ओर जाने वाली बसों को रोक दिया गया है तो उसने जवाब दिया कि यह आदेश कल से हैं इसलिए मैं जा रहा हूं। बाद में तत्काल प्रभाव से जब इस बारे में जिला परिवहन अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह शेखावत को मौके पर भेजा और संबंधित बस को रुकवाया गया। शेखावत ने चालक से समझा इसकी एवं यात्रियों से भी समझा कर उन्हें नीचे उतारा गया अब बस को रोका गया।
RajasthaniTV पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें...

Saturday, March 21, 2020

Coronavirus की वजह से राजस्थान में 31 मार्च तक टोटल लॉकडाउन का ऐलान

Coronavirus की वजह से राजस्थान में 31 मार्च तक टोटल लॉकडाउन का ऐलान

कोरोना वायरस से निपटने और इसको फैलने से रोकने के लिए राजस्थान सरकार ने पूरी तरह कमर कस ली है. सूबे की अशोक गहलोत सरकार ने 31 मार्च तक पूरे राजस्थान को बंद करने का आदेश दे दिया है. हालांकि जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने की इजाजत रहेगी. कोरोना वायरस को रोकने के लिए राजस्थान सरकार का यह अब तक का सबसे बड़ा फैसला है.राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूरे सूबे को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है. इस दौरान सभी बाजार, प्रतिष्ठानों और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे.
रोडवेज समेत सार्वजनिक परिवहन के सभी वाहनों के परिचालन पर भी पाबंदी लगा दी गई है. हालांकि इस दौरान राजस्व से जुड़े कुछ महकमों में काम संचालित किया जा सकता है.

कुल मिलाकर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरा राजस्थान 31 मार्च तक बंद रहेगा. इस संबंध में राजस्थान के गृह विभाग की तरफ से विस्तृत आदेश भी जारी किया गया है. इसको लेकर सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट कर दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के ऐलान के बाद गहलोत सरकार ने राजस्थान को बंद करने का फैसला लिया है. इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में रविवार यानी 22 मार्च के दिन जनता कर्फ्यू की अपील की थी
पीएम मोदी ने कहा था कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर अन्य सभी लोग जनता कर्फ्यू के दिन सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक घरों से बाहर न निकलने का संकल्प लें. साथ ही रविवार को ही शाम पांच बजे घरों के सामने या बालकनी में खड़े होकर डॉक्टर, मीडिया और होम डिलीवरी करने वाले कर्मियों के लिए पांच मिनट तक ताली या थाली बजाकर सैल्यूट करें. रविवार को रेलवे ने भी सभी यात्री ट्रेनों को बंद रखने का ऐलान किया है.
आपको बता दें कि कोरोना वायरस भारत समेत पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसार रहा है. अब तक विश्वभर में कोरोना वायरस से 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और ढाई लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की सख्या बढ़कर 329 तक पहुंच गई है, जिनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है.